- Advertisement -

कांग्रेस विधायक ने घेरा पुलिस थाना, लगाएं गंभीर आरोप

31

- Advertisement -

शनिवार की दोपहर 3 बजे कांग्रेस ने बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, आर्थिक शोषण करती चालानी कार्यवाही एवं नशे के अवैध करोबार के खिलाफ पूर्व केबिनेंट मंत्री, विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में गोहलपुर थाना का घेराव किया

विधायक लखन घनघोरिया ने कहा हालात इतने खराब है, कि पुलिस की समय पर कार्यवाही भी नहीं होती थानों में फरियाद लेकर जाने पर आम जन मानस को उच्च अधिकारियों के आदेशों का इंतजार करने को कहा जाता हैं। चालानी कार्यवाही के नाम पर हो रहे आर्थिक शोषण धारा 185 के दुरूपयोग के नाम पर राहगीरों वाहन चालकों और व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहे हैं।

नागरिकों की शिकायतों के अनुसार कानून-व्यवस्था लगभग लचर हो चुकी हैं। आम नागरिक भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जीने को विवश हैं। घेराव में सौरभ नाटी शर्मा, दिनेश यादव, अमरीश मिश्रा, मतीन अंसारी, यश घनघोरिया, ब्लाक अध्यक्ष, आजम अली खान, अभिषेक चंदेल, असित यादव रिंकू, पार्षद शफीक हीरा, गुलाम हुसैन, कलीम खान, याकूब अंसारी, प्रमोद पटैल, जितेंन्द्र सिंह ठाकुर, राकेश पांडे, संजय साहू, संजय अहिरवार, ताहिर अली, अख्तर अंसारी, इस्तियाक अंसारी, सलीम भाई, लक्ष्मी शुक्ला, आसिफ इकबाल, वृद्धावन कुशवाहा, तौफिक खान, राजेश दीवान, सुबोध पहारिया, मुन्नू पंडा, सोनू लाला, आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.