17 साल बाद किसी भारतीय पीएम का दौरा
नाइजीरिया के दौरे पर आज रवाना होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पहली बार अफ्रिकी देश नाईजीरिया के लिए रवाना होंगे। वह राष्ट्रपति अहमद टिनूबू के न्योते पर अफ्रिकी देश जा रहे हैं। यह 17 साल बाद किसी भारतीय पीएम द्वारा यह पहली बार होगा जब वह नाईजीरिया के दौरे पर जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पहली बार अफ्रिकी देश नाइजीरिया के लिए रवाना होंगे।
वह राष्ट्रपति अहमद टिनूबू के न्योते पर अफ्रिकी देश जा रहे हैं। यह 17 साल बाद किसी भारतीय पीएम द्वारा यह पहली बार होगा जब वह नाईजीरिया के दौरे पर जाएंगे।
भारत-नाइजीरिया के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर होगी चर्चा
बता दें, इससे पहले 2007 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नाइजीरिया के दौरे पर गए थे। वहां पीएम रविवार को राष्ट्रपति टिनूबू से मुलाकात करेंगे।
मुलाकात में दोनों देशों के द्वीपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री अबुजा में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे।
नाइजीरिया करता है भारत के ऊर्जा जरुरतों को पूरा
नाइजीरिया, अफ्रिका में तेल और गैस के विशाल भंडार की वजह से खास स्थान रखता है। साथ हीं, यह भारत के ऊर्जा जरुरतों को भी पूरा करता है।
नाइजीरिया इस्लाामिक देशों के संगठन (OIC) और तेल उत्पादक देशों (OPEC) के संगठन की भी हिस्सा है। ये दोनों संगठन भारत की कूटनीति और आर्थिक नीति के लिए अहम हैं।
ऊर्जा जरुरतों के लिए प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद अहम
भारत के ऊर्जा जरुरतों के लिए प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद अहम रहने वाला है। क्योंकि अफ्रिका में भारत का सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर नाइजीरिया ही है।
इसके अलावा अगर दोनों देशों के व्यापार की बात करें तो 2020-21 में दोनों के बीच 74,387 करोड़ रुपये, 2021-22 में 1,26,233 करोड़ रुपये, और 2023-24 में अबतक 99,629 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है।