आस्था का महापर्व छठ पूजा में महिलाएं 36 घंटों का व्रत रखती हैं.
सूर्य देव और छठी मैया की आराधना के पर्व छठ की शुरुआत नहाय खाय से होती है, जो कि इस साल 5 नवंबर 2024 से हो हुई है। इसका समापन 8 नवंबर को होगा।
छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है. उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में छठ महापर्व का बेहद महत्व है।इस व्रत की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है।
आपको बता दें कि छठ महापर्व का व्रत कठिन भी माना जाता है।
इस दौरान महिलाओं को 36 घंटे निर्जला उपवास रखना पड़ता है।
छठ पूजा में महिलाएं 36 घंटों के लंबे समय तक बिना कुछ खाए-पिए व्रत रखती हैं।
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बिहार, यूपी के साथ ही देश के कई हिस्सों में बड़े ही उत्साह से मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 5 नवंबर 2024 से हुई है और इसका समापन 8 नवंबर को होगा। बता दें कि महिलाएं परिवार में सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु, सौभाग्य और खुशहाली जीवन के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। यही कारण है कि हिंदू धर्म में छठ पूजा की गिनती सबसे मुश्किल व्रतों में होती है। अगर आप इस मौके पर अपने खास दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं, संदेश देना चाहते हैं, तो उन्हें छठ पूजा से जुड़े ये विशेज, कोट्स या मैसेज भेज सकते हैं।
छठ का पर्व विशेष रूप से सूर्य उपासना का संदेश देता है।
इसमें हर भक्त चाहता है कि उन्हें छठी मैया का आशीर्वाद मिले और हो जीवन में नव प्रकाश हो।
सद्विचार ,सदाचार, प्रेम और भक्ति,
यही है सूर्य देव को, प्रसन्न करने की शक्ति।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
कांचे बांस के बहंगिया,
बहंगी लचकत जाए,
गउरा के गोदिया में सूरज भगवान बस जाए,
छठ पूजा की अनगिनत बधाई!
कदुआ भात से होती है पूजा की शुरुआत,
खरना के दिन खाते हैं खीर में गुड़ और भात
सांझ का अर्घ्य करता है जीवन में शुभ शुरुआत,
सुबह के अर्घ्य के साथ पूरी हो आपकी हर मुराद।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
घाट किनारे खड़े हो कर करेंगे हम सूर्य देव को नमन
पूरी हो आपकी हर कामना और दुखों का हो शमन।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!