- Advertisement -

सिवनी ओर छिंदवाड़ा में EOW का छापा, CMO दिशा डेहरिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच

14

- Advertisement -

अख़बार अपडेट :- आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो जबलपुर की टीम ने सिवनी नगर पालिका परिषद की प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिशा डेहरिया के शासकीय आवास सहित कार्यालय में सुबह-सुबह सर्च कार्रवाई शुरू की है। टीम को संपत्ति से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। सीएमओ दिशा डेहरिया की संपत्ति की जांच के लिए 3 अलग-अलग टीम सिवनी, बालाघाट के वारासिवनी और छिंदवाड़ा सुबह करीब 9 बजे पहुुंची हैं। सीएमओ दिशा डेहरिया पहले छिंदवाड़ा जिले की चांद नगर परिषद और हर्रई नगर परिषद में सीएमओ के पद में कार्यरत रह चुकी हैं। वर्तमान में बालाघाट जिले की वारासिवनी नगर परिषद और सिवनी नगर पालिका परिषद के अतिरिक्त प्रभार में हैं।

ईओडब्ल्यू डीएसपी एव्ही सिंह ने बताया कि दिशा डेहरिया बालाघाट वारासिवनी में नगर परिषद में पदस्थ हैं, वर्तमान में सिवनी का प्रभार भी है। दिशा डेहरिया पर आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण दर्ज है, टीम की सर्च कार्रवाई जारी है। सीएमओ दिशा डेयरिया के घर और आॅफिस में ईओडब्ल्यू की सर्च कार्रवाई से 3 जिलों में घंटों हड़कंप मचा रहा है।
ईओडब्ल्यू की तीनों टीम एक ही समय में उनके सभी कार्यालय में पहुंची। सिवनी में हुई सर्च कार्रवाई के बाद जांच दल सीएमओ दिशा को लेकर छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुई है। छिंदवाड़ा में प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद वारासिवनी और फिर उन्हें जबलपुर लाया जा सकता है।
बैंक खाता, जमीन और वाहनोें की जांच-
ईओडब्ल्यू की टीम सीएमओ दिशा डेहरिया के सभी बैंक खाता, ट्रांसजक्शन, आभूषण, वाहन, खेतीहर भूमि और प्लाट से संबंधित दस्तावेजों की  जांच-पड़ताल
समन्वयक अधिकारी की पहले हुई थी जांच-
दिसम्बर 2021 में जनपद पंचायत वारासिवनी में पदस्थ समन्वयक अधिकारी रमेश कुमार पटले करोड़पति निकला था। ईओडब्ल्यू जबलपुर द्वारा उनके वारासिवनी स्थित आवास पर की गई कार्रवाई के प्रारंभिक जांच में एक करोड़ 23 लाख रु पए की संपत्ति मिली थी। इस मामले में ईओडब्ल्यू ने रमेश कुमार पटले और उसकी पत्नी लक्ष्मी पटले के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और साजिश रचने का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी बनाया था।  है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.