सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, नए साल में मिलेगा 50 से ज्यादा छुट्टियों का लाभ, बंद रहेंगे कार्यालय!
गजेटेड छुट्टियां वो छुट्टियां हैं, जिन्हें सभी सरकारी दफ्तरों में अनिवार्य रूप से मान्यता प्राप्त होती है। रेस्ट्रिक्टेड छुट्टियां कर्मचारी अपनी इच्छा के अनुसार चुन सकते हैं।इन छुट्टियों का चयन कर्मचारी अपने परिवार या अवसरों पर ले सकते हैं।
आपको बता दे कि हर सरकारी दफ्तर में गजेटेड छुट्टियां अनिवार्य रूप से लागू होती हैं। इन छुट्टियों में कर्मचारियों को किसी प्रकार की छूट नहीं मिलती और इन्हें सभी सरकारी दफ्तरों में समान रूप से लागू किया जाएगा। वहीं रेस्ट्रिक्टेड छुट्टियां कर्मचारियों की इच्छा पर निर्भर करती हैं। यह लिस्ट सभी सरकारी दफ्तरों में मान्यता प्राप्त है, ताकि कर्मचारियों को पहले से छुट्टियों की जानकारी हो।इन छुट्टियों का चयन कर्मचारी अपने परिवार या अवसरों पर ले सकते हैं।
गजेटेड छुट्टियों की लिस्ट (2025)
गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी (रविवार), होली – 14 मार्च (शुक्रवार), ईद-उल-फितर – 31 मार्च (सोमवार), महावीर जयंती – 10 अप्रैल (गुरुवार), गुड फ्राइडे – 18 अप्रैल (शुक्रवार), ईद-उल-जुहा (बकरीद) – 7 जून (शनिवार), बुद्ध पूर्णिमा – 12 मई (सोमवार), मुहर्रम – 6 जुलाई (रविवार), स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त (शुक्रवार), मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) – 5 सितंबर (शुक्रवार), महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्टूबर (गुरुवार), दशहरा – 2 अक्टूबर (गुरुवार), दिवाली – 20 अक्टूबर (सोमवार), गुरु नानक जयंती – 5 नवंबर (बुधवार), क्रिसमस – 25 दिसंबर (गुरुवार)
रेस्ट्रिक्टेड छुट्टियां (वैकल्पिक) की लिस्ट:
कर्मचारी अपनी इच्छा अनुसार 12 ऑप्शनल छुट्टियां ले सकते हैं, जिनमें से उन्हें 3 छुट्टियां चुनने की इजाजत होती है। होली, जन्माष्टमी (वैष्णव), राम नवमी, महाशिवरात्रि, गणेश चतुर्थी, मकर संक्रांति, रथ यात्रा, ओणम, पोंगल, श्रीपंचमी / वसंत पंचमी, विशु/वैसाखी/भाग बिहू/उगादी/चैत्र शुक्लादी/चेटी चंद/गुड़ी पड़वा/पहला नवरात्रा/करवा चौथ।इन ऑप्शनल छुट्टियों का चयन कर्मचारी अपने निजी धार्मिक, सांस्कृतिक या पारिवारिक उत्सवों को ध्यान में रखकर ले सकते हैं।