- Advertisement -

निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देशानुसार खाली पड़ी भूमि का अधिग्रहण करने की कार्रवाई

30

- Advertisement -

अख़बार अपडेट:- जबलपुर निगमायुक्त  प्रीति यादव के निर्देशानुसार सभी संभागों में बकाया राजस्व वसूली का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज संभाग क्रमांक 6 के पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अंतर्गत दीनदयाल चौक आई.एस.बी.टी. में पटैल ढावा कार बाजार के बाजू से खाली पड़ी लगभग 30 हजार वर्गफुट भूमि पर सम्पत्ति दर्ज न होने की स्थिति में भूमि स्वामी को अनेकों बार सम्पर्क एवं दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर नोटिस दिये गए, परन्तु भूमि स्वामी के द्वारा किसी भी प्रकार की रूचि नहीं दिखाई गई।

सम्पत्ति दर्ज न होने की स्थिति में भूमि को अधिग्रहण करने की कार्यवाही की गयी। संभागीय अधिकारी सतेन्द्र चक्रवर्ती, राजस्व निरीक्षक अरविन्द्र श्रीवास्तव, विमल मुकुन्द नामदेव, सहायक राजस्व निरीक्षक वसीम मोहम्मद, जय कुमार केवट, अभिषेक महतो एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.