मकर संक्रांति पर करें इन विशेष चीजों का दान, प्रसन्न होंगे सूर्य और शनि देव
अखबर अपडेट :- आज मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। संक्रांति इस बार बाघ पर सवार होकर आ रही है, जिसका उपवाहन घोड़ा है। यह वही पावन दिन है, जब सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में गोचर करते हैं। इस दिन से सभी शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। साथ ही खरमास समापन होता है। वहीं, इस दिन दान का बड़ा ही महत्व है। कहते हैं कि इस पर्व (Makar Sankranti 2025 Daan) पर दान करने से अन्न-धन में बरकत होती है, तो आइए यहां पर जानते हैं कि राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए?
राशि अनुसार करें ये दान
- मेष राशि: मेष राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर गुड़ का दान करना चाहिए, इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
- वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर तिल का दान करना चाहिए, इससे जीवन में शुभता आती है।
- मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर खिचड़ी का दान करना चाहिए।
- कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को इस मौके पर काले तिल का दान करना चाहिए।
- सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर तिल से बने लड्डू का दान करना चाहिए।
- कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर काले तिल और गर्म कपड़े का दान करना चाहिए।
- तुला राशि: तुला राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर काले तिल का दान करना चाहिए।
- वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर काले तिल और गुड़ का दान चाहिए।
- धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर उड़द की दाल का दान करना चाहिए।
- मकर राशि: मकर राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर काले तिल से बने लड्डू का दान करना चाहिए।
- कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर गर्म कपड़े का दान करना चाहिए।
- मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर देसी घी और खिचड़ी का दान करना चाहिए।